बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में उत्साह से हुए, हर घर तिरंगा और काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रम
बच्चों में देशभक्ति की भावना को बलवती तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को सुदृढ़ करने की दृष्टि से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गए ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिये बेसिक शिक्षा कानपुर के विद्यालयों के बच्चे पूरे उत्साह से लगे रहे। दसों विकास खण्ड और नगर क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगे से प्रेरित चित्रकला, पोस्टर और रंगोली से भवन को सज्जित किया। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से चल रहे इस कार्यक्रम में बच्चों ने जिस उत्साह से प्रतिभाग किया है वो शानदार है। बच्चों द्वारा कार्यशालाओं में बनाई गई राखियां और आभार पत्र देश के वीर सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों को आज प्रेषित कर दिए गए हैं। श्री सिंह ने यह भी बताया कि गत वर्ष मुख्यमंत्री जी द्वारा आरम्भ किये गए ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत भी आज बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालयों में काकोरी के नायकों पर आधारित निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद तथा सुलेख प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया और विकास खण्ड के विजयी प्रतिभागियों को कल नानाराव पार्क, बिठूर में होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिताएं कम्पोजिट हिंदुपुर, रमईपुर, कन्या विद्यालय बिधनू, उ प्रा करबिगवां, महोली, फत्तेपुरवा, नरवल, जगन्नाथपुर, लोधवाखेड़ा, प्रधानपुर, खेरसा, अहमदपुर नदीहा, गदनखेड़ा सहित जनपद के सभी स्कूलों में कराई गईं और छात्र, छात्राओं ने बड़े उत्साह से इन गतिविधियों में प्रतिभाग किया। श्री सिंह ने यह भी बताया कि कल 08 अगस्त को समस्त विद्यालयों में ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ के समापन के अवसर पर आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिये प्रत्येक विद्यालय में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा लखनऊ में होने वाले इस समापन समारोह के सीधे प्रसारण को भी विद्यालयों में दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। खण्ड शिक्षा अधिकारियों सँग विकास खंडों की एआरपी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है। जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसआरजी तथा जिला समन्वयकों द्वारा उचित मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग प्रदान किये जा रहे हैं।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 