रक्षाबंधन पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्यवाही, 57 नमूने जांच हेतु भेजे गए, 5.67 लाख के खाद्य पदार्थ सीज
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में लगातार प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 संजय प्रताप सिंह किन पाँच टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 57 खाद्य नमूने संग्रहित किए।
इनमें प्रमुख रूप से बूंदी लड्डू, बेसन, पेड़ा, खोया, छेना मिठाई, मिश्रित दूध, पनीर एवं बर्फी शामिल हैं।
नमूना संग्रह के प्रमुख स्थान:
लोकमान मोहाल, कैनाल रोड
शास्त्री नगर, काकादेव
एलआईजी-70, अम्बेडकर नगर
लक्ष्मण पार्क, गांधी नगर
बारादेवी चौराहा
ब्रह्मनगर
ब्लॉक एच, किदवईनगर
बेकनगंज
सजेती, मेन रोड
नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*संदेहास्पद सामग्री को किया गया नष्ट*
पनकी रोड, कल्याणपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 10 किग्रा खोया, 10 किग्रा बर्फी तथा 400 अदद सफेद रसगुल्ला को संदेह के आधार पर तत्काल नष्ट कराया गया।
*सीज खाद्य सामग्री का विवरण*
(अनुमानित मूल्य ₹5.67 लाख):
खाद्य सामग्री मात्रा अनुमानित मूल्य
मलाई बर्फी 800 किग्रा ₹2,40,000/-
प्योर मिल्क केक 950 किग्रा ₹2,85,000/-
लिक्विड ग्लूकोज 400 किग्रा ₹18,000/-
नैना ब्रांड मिठाई 80 किग्रा ₹24,000/-
*कुल सीज मात्रा:* 2230 किग्रा | अनुमानित मूल्य: ₹5,67,000/-
निरीक्षण के दौरान नौबस्ता क्षेत्र स्थित एक मिठाई निर्माण इकाई में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थिति में मिठाई बनाते हुए पाया गया, जहाँ से उक्त सभी खाद्य पदार्थ सीज किए गए।
खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 