दैनिक जागरण द्वारा फिटनेस साइकिल रैली का आयोजन, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने बताए साइकिल चलाने के लाभ
दैनिक जागरण द्वारा शहर में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल मैराथन रैली का आयोजन आज ग्रीन पार्क से किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। आज वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने बीएनएसडी कॉलेज बेना झावर में साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, नियमित रूप से साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने युवाओं को साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी और कहा कि यह नशा और आलस्य से दूर रहने का एक बेहतरीन उपाय है। सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के 500 बच्चों को मैराथन साइकिल रैली के लिए निशुल्क पास वितरित किए शुरुआत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर होगी, जहाँ लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आज सहभागिता निभाएंगे। सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने कहा कि कोई भी बच्चा समाज सेवा के लिए अगर आगे आना चाहता है तो हमसे स्वयं आकर मिल सकता है या अपने प्रधानाचार्य के माध्यम से भी संपर्क कर सकता है समाज सेवा के लिए ही मेरा जीवन बना है।आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करते रहने की बात कही।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 