संग्राम सिंह ने की बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एंटी टोबैको कैंपेन से जुड़ने की अपील
मुंबई (अनिल बेदाग) : अपने जन्मदिन पर संग्राम सिंह ने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एन्टी टोबैको कैंपेन के लिए मेरी संस्था से जुड़ना चाहिए। संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ने का ये अद्भुत मौका है।
भारत के धुरंधर पहलवान और युवा पीढ़ी में एक खास मुकाम बना चुके एमएमए जीतने वाले इंडिया के पहले रेसलर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगो से अपील की हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी संस्था से जुड़कर इस नेक को करने में उनकी मदद करें।
खिलाड़ी और एक अभिनेता होने के साथ संग्राम सिंह सामाजिक कार्यो में भी कार्यरत रहते हैं। हाल ही में संग्राम सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन से पायल रोहतगी ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद संग्राम सिंह की बड़ी बहन सुनीता देवी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया। अब उसी चैरिटेबल संस्था से जुड़ने के लिए संग्राम सिंह देश भर से लोगों से इस नोबल कॉज के लिये आगे आने की और साथ मे काम करने की अपील कर रहे हैं।
लोगों के सहयोग के साथ संग्राम सिंह इस संस्था को बड़ा बनाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल सके। साथ ही एन्टी टोबैको कॉम्पैन को भी चलाकर लोगों में जागरूकता आ सके तांकि देश का हर बच्चा और नौजवान स्वस्थ भारत बनाने में मदद कर सके। मुम्बई से लेकर गुजरात और तमाम राज्यो में संग्राम सिंह की ये आवाज़ गूंज रही हैं। संग्राम सिंह जल्द ही प्रख्यात डायरेक्टर की फ़िल्म में एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दाव से बनेगी रिटर्न की राह आसान
इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल 