260 किलोमीटर यात्रा करके झज्जर के बेरी पहुॅंचे छुछकवास के भोले – भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति कावड़ और भोलों का हंसमुख, मधुर और मिलनसार व्यवहार बना मुख्य आकर्षण का केन्द्र
– हरिद्वार से भगोट के लिए उठाया जल, 22 जुलाई को शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करके करेंगे जलाभिषेक
झज्जर, हरियाणा। विवेक जैन। जनपद झज्जर के छुछकवास गांव में रहने वाले मोनू और सन्नी नाम के भोले हर की पौड़ी से जल भरकर 260 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए झज्जर के बेरी पहुॅंचे। भोले अपने कंधे पर जल के साथ-साथ भगवान शिवजी की भव्य मूर्ति कावड़ साथ लेकर चल रहे है जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इसके साथ-साथ भोलों का मधुर और मिलनसार व्यवहार सहज ही लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है। भोलो ने बताया कि उन्होने 11 जुलाई को हरिद्वार से भगौट के लिए हर की पौड़ी से जल उठाया है। बीच में कई शिविरों में विश्राम किया। बताया कि उत्तराखण्ड़, यूपी और हरियाणा के कावड़ सेवकों का व्यवहार बहुत ही मिलनसार रहा। बम-बम भोले और ओम नम शिवाय का जाप करते हुए मंजिल की और बढ़ रहे है। भगवान शिव के आर्शीवाद से रास्ते में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। बताया कि वे शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए 22 जुलाई को जलाभिषेक करेंगें।

अब्या प्रोडक्शन के कार्यक्रम में 8 दिसंबर को भाग लेंगी कई जानी-मानी हस्तियां
सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
एसआई गायत्री ने किया कैरियर मेले का शुभारम्भ
सुप्रसिद्ध कथा वाचक वरूण राघवलाल जी की हनुमंत कथा में उमड़ी भीड़
स्याद्वाद में दिव्यांग व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गेटवे इंटरनेशनल में हुआ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 