शुभांशु की सकुशल वापसी पर की गयी दुआ
कानपुर 16 जुलाई अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर खानकाह ए हुसैनी हज़रत ख्वाजा सैय्यद दाता सालार हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह की मज़ार पर गुलपोशी इत्र केवड़ा व नज़र पेश कर खुसूसी दुआ की गई।
अल्लाह का लाख लाख शुक्र अदा किया गया कि शुभांशु शुक्ला सही सलामत व कामयाबी के साथ अपने वतन वापस आये शुभांश ने 140 करोड़ जनता के सपनों को नई उड़ान दी देश का नाम और मान बढ़ाया है उन पर देशवासियों को गर्व है देशवासियों की दुआएं थी तभी शुभांशु का मिशन पूरा हुआ। हर भारतीय विशेषकर उत्तर प्रदेश के वासी गौरवान्वित है। शुभांशु ऐसे पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होने पृथ्वी की कक्षा में सबसे लम्बी समय तक रहकर अंतरिक्ष की यात्रा कीदुआ में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सूफी मोईनुद्दीन चिश्ती, अबरार अहमद वारसी, हाजी गौस रब्बानी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हफीज, परवेज आलम, शारिक वारसी, अमान चिश्ती, जावेद कादरी, एजाज रशीद, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद तौसीफ,अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 