विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
कानपुर, आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डुनगर, कानपुर में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेन्द्र मैथानी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी के प्रतिनिधि द्वारा की गई।
इस अवसर पर संस्थान एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा कौशल प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण से अर्जित विविध कौशलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सेवायोजित किए गए 11 श्रेष्ठ लाभार्थियों को “कौशल यूथ आइकॉन सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रशिक्षण प्रदाताओं — रॉकन स्टील लिमिटेड, हिन्दुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट, जी.आर.वी. अपैरल प्रा. लि., उत्कर्ष एकेडमी, जे.आर.एस. एकेडमी, जैयस सैडस प्रा. लि.— को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोजगार प्राप्त करने वाले 11 लाभार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। प्रशिक्षार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े प्रशिक्षार्थियों ने CPR तकनीक का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि द्वारा “डिजिटल कौशल और भारत के जनांकीय लाभ” विषय पर अपने विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस.के. कमल, मयंक मिश्रा, योगेश कुमार, चन्दन चौरसिया, श्रीमती पुष्पलता सहित संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के समस्त कार्मिकगण उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 