प्रदीप बली ने किया सरदार पटेल इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के बली गांव में सुप्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप बली ने अपने आवास पर सरदार पटेल इंटर कॉलेेज बली मेवला के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रदीप बली ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला के उप प्रधानाचार्य मास्टर वेदप्रकाश और मास्टर ब्रहमपाल को फूल माला व चादर औढ़ाकर और एक नई साईकिल, एक जोड़ी कपड़े और गुप्त धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने मास्टर वेदप्रकाश व मास्टर ब्रहमपाल जी के सेवा कार्यो की जमकर सराहना की। इस अवसर पर मैनेजर अजब सिंह, चौधरी संतराम, आचार्य रिंकू मंत्री आर्य समाज बली, इंटरनेशनल अवार्डी व महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, चौधरी राजपाल, सतीश ठेकेदार, जीतू, ओमबीर तेल वाले, बिजेन्द्र, कृष्ण मिस्त्री, सतपाल दूधिया, चौधरी जयवीर सिंह, सुन्दर महाशय जी, दिनेश सभासद, पप्पू फौजी, प्रविन्द्र दुकानदार, सुमित दरोगा सहित गांव के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अब्या प्रोडक्शन के कार्यक्रम में 8 दिसंबर को भाग लेंगी कई जानी-मानी हस्तियां
सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
एसआई गायत्री ने किया कैरियर मेले का शुभारम्भ
सुप्रसिद्ध कथा वाचक वरूण राघवलाल जी की हनुमंत कथा में उमड़ी भीड़
स्याद्वाद में दिव्यांग व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गेटवे इंटरनेशनल में हुआ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन