समाजवादी पार्टी ने मासिक बैठक में लक्ष्य 2027 की सफलता का लिया संकल्प:-राकेश मौर्य
समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे मंगलम लॉन मियांपुर में संपन्न हुई।
बैठक में नवमनोनीत महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल, ज़िला सचिव सोचनराम विश्वकर्मा, विधानसभा क्षेत्र मल्हनी के अध्यक्ष पद पर निज़ामुद्दीन अंसारी के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर एवं बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
संचालन करते हुए ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची का सत्यापन, बूथ का सत्यापन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं विलोपन के कार्य को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए जाते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली जाए।
स्नातक/ शिक्षक एमएलसी के चुनाव के दृष्टिगत सारे आवश्यक कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए।
राकेश मौर्य ने कहा कि जिस तरह से बिहार में पीडीए मतदाताओं को मत से वंचित करने की साजिश सरकार कर रही है और इटावा की घटना को देखते हुए पीडीए समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के झंडे तले आने की जरूरत है।जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उपस्थित सपाजनों को
लक्ष्य 2027 की सफलता का संकल्प दिलाया।
बैठक को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, शकील अहमद, कलीम अहमद, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, रुखसार अहमद जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, उमाशंकर पाल, राहुल यादव, नैपाल यादव, लाल मोहम्मद राईनी, डॉ अमित यादव, अजय प्रजापति, राजदेव पाल, दीनानाथ सिंह, मनोज मौर्य, सोचनराम विश्वकर्मा, कमलेश यादव, रमापति यादव, कैलाशनाथ यादव, संजीव साहू, श्रवण जायसवाल, ऊषा जायसवाल, शर्मिला यादव, राहुल त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी लकी, कमालुद्दीन अंसारी, हवलदार चौधरी, हरिश्चंद प्रभाकर, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, सूर्यभान यादव, रामू मौर्य आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, विवेक यादव, सुरेश यादव ने संबोधित किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता महावीर यादव, सुशील श्रीवास्तव, गुलाब यादव, अनवारूल हक गुड्डू, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, श्यामनारायण बिंद, दिनेश फौजी, अशोक यादव नेता, आज़ाद यादव नेता, रमेश मौर्य, धर्मेंद्र सोनकर, अरविंद यादव, प्रदीप पाल, रविन्द्र मौर्य, धीरज बिंद, भानु मौर्य, संजय गौतम, अमित गौतम, रामभिलाष यादव, मंजय कन्नौजिया, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा खान, सुशीला यादव, संदीप यादव,सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
रिपोर्ट -संदीप यादव

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 