अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
महराजगंज जौनपुर
उपदेश टाइम समाचार पत्र ब्यूरो चीफ संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
स्थानीय विकासखंड महाराजगंज के पुरागंभीरशाह में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती सादगी से मनाई गई। पार्टी के सहकारिता मंच के प्रदेश महासचिव व बदलापुर विधानसभा प्रभारी भारत सिंह पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। छत्रपति शाहूजी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा। दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की। गरीबों के बच्चों के लिए छात्रावास बनवाए। बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया। कोल्हापुर के राज परिवार के छत्रपति शाहूजी ने भूमि सुधार लागू किये। उन्हें आरक्षण के प्राविधान के लिए खासतौर पर याद रखा जाता है। उन्होंने पिछड़ों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। वे सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह शोभनाथ पटेल राधेश्याम सरोज उदयभान पटेल संजय पटेल बजरंगी पटेल कृपा शंकर पटेल लालचंद पाल रमेश गौतम रमाशंकर बिन्द दीपक बिन्द मनोज कनौजिया आनंद सरोज पंकज बिन्द आदि कार्यकर्ता मौजूद है ।

समाज के युवा शिक्षा एवं मताधिकार के महत्व को समझें!- कप्तान(सिद्धान्त)
मताधिकार की सुरक्षा हेतु SIR को गम्भीरता से लें!- कप्तान(सिद्धान्त)
पत्रकार कौन? बदलते दौर में पत्रकारिता की असली पहचान पर सवाल हीरा मणि गौतम , विद्यार्थी ( जनसंचार और पत्रकारिता )वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
पत्रकार व पत्रकार के पूरे परिवार के ऊपर बार-बार हो रहा है जानलेवा हमला
अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण तथा पुलिस कर्मियों को शारिरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ एवं कराया गया ड्रिल 