बेबी गेम्स 2026 के पंजीकरण हेतु ग्रीन पार्क में बनाया गया पंजीकरण सहायता केंद्र
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में एक पंजीकरण सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।
इस सहायता केंद्र पर कोई भी इच्छुक अभिभावक अपने बच्चे का पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया में ओलंपिक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक ग्रीन पार्क, कानपुर में किया जा रहा है, जिसमें 27 खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में बच्चों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं:
* 3½ वर्ष से 4½ वर्ष
* 4½ वर्ष से 6½ वर्ष
* 6½ वर्ष से 8½ वर्ष
इन निर्धारित आयु वर्ग में आने वाला कोई भी बच्चा बेबी गेम्स में प्रतिभाग कर सकता है। बच्चे कानपुर के हों या कानपुर से बाहर के, सभी बच्चे आयु वर्ग के अनुसार इसमें हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभाग करने के लिए किसी अन्य प्रकार की कोई विशेष शर्त नहीं है। यह आयोजन बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से खेलों से जोड़ने और उन्हें खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
पंजीकरण एवं प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभिभावक ओलंपिक कार्यालय के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9076965135 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी बेबी गेम्स 2026 की आधिकारिक प्रवक्ता श्रीमती साधना मिश्रा द्वारा दी गई।

पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा 