पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में 90वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आज हरिहरनाथ शास्त्री भवन, खलासी लाइन में हिंदी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक पद्मश्री गिरिराज किशोर का 90वाँ जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ गांधीवादी, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी ने गिरिराज जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।वक्ताओं ने कहा कि गिरिराज जी विधाओं की सीमा से परे अपनी सृजनात्मक क्षमता से दुनियावी सच को अभिव्यक्त करने में सिद्धहस्त थे। उनका सुप्रसिद्ध उपन्यास पहला गिरमिटिया” दक्षिणी अफ्रीका में गांधी जी के संघर्ष पर आधारित है। इसे लिखने में उन्हें 8 वर्ष लगे। इस उपन्यास के लिए शोध हेतु वे भारत के अलावा मॉरीशस, लंदन, पीटरमैरिज़बर्ग, टालस्टाय फार्म, फिनिक्स आदि स्थानों पर गए।कार्यक्रम में मांग उठी कि आईआईटी कानपुर में गिराज किशोर शोध पीठ की स्थापना की जाए।गिराज को उनके उपन्यास ढाई घर”पर साहित्य अकादमी पुरस्कार, परिशिष्ट पर मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का अखिल भारतीय पुरस्कार, नाटक चेहरे चेहरे किसके चेहरे”* पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का भारतेंदु पुरस्कार, साहित्य भूषण सम्मान, के.के. बिरला फाउंडेशन का व्यास सम्मान तथा संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं भारतीय भाषा परिषद कोलकाता द्वारा सम्मान प्राप्त हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री दीपक मालवीय ने की तथा संचालन महामंत्री सुरेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी मदन मोहन शुक्ला डॉ. खान फारुक नौशाद अलम मंसूरी डॉ. आरती वर्मा डॉ. राधेश्याम मिश्रा डॉ. मनोहर राजपूत मुकेश श्रीवास्तव जयनारायण गुप्त भारती आरपी कनौजिया मोहम्मद उस्मान पीयूष यादव प्रताप साहनी राधेश्याम दीक्षित देव कुमार अजीत खोटे ब्रजराज राजावत पीयूष यादव आदि

पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा 