टीबी उन्मूलन को बनाये जनआंदोलन:डीएम
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टीबी टास्क फोर्स एवं टीबी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित
कानपुर नगर,राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय टीबी टास्क फोर्स एवं टीबी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला अभियान है। जागरूकता और समय पर जांच इस लड़ाई की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रमुख सूचकांकों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन निजी चिकित्सालयों में टीबी का शून्य नोटिफिकेशन है, उन्हें नोटिस जारी कर रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और पंजीकरण में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए!जिलाधिकारी ने जनपद की सभी 590 ग्राम पंचायतों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में टीबी जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। स्क्रीनिंग के लिए संचालित मोबाइल यूनिट का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार माइक्रो व रूट प्लान तैयार करने को कहा गया, जिससे अधिकतम लोगों की जांच सुनिश्चित हो सके।
स्क्रीनिंग में चिन्हित मरीजों को पोषण पोटली का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने तथा गणमान्य नागरिकों, स्वैच्छिक संस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों को निक्षय मित्र के रूप में जोड़ने पर भी बल दिया गया।बैठक में यह भी बताया गया कि कार्यक्रम के प्रदर्शन के आधार पर जनपद ने प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अधिकारियों को वर्तमान प्रगति को बनाए रखते हुए और बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 