महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
सुबह से रात तक चला भोजन वितरण, स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल
इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई द्वारा महाशिवरात्रि पर आशियाना, लखनऊ में विशाल भंडारे का सफल आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ, आशियाना। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की असीम अनुकम्पा से महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजी.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के तत्वावधान में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर, गुलमोहर पार्क सेक्टर-एच में एक विशाल भंडारे का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
इस सेवा आयोजन में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। अनुमानतः 8 से 10 हजार भक्तों एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में शुद्धता एवं पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए छोला-चावल एवं बूँदी का प्रसाद वितरित दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया। आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता तथा सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की सशक्त टीम तैनात रही, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों मानवीय गरिमा, समानता और सामाजिक न्याय को सशक्त करने का एक प्रयास है। महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर सेवा को भक्ति का रूप देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक करुणा और सहयोग पहुँचाने का संकल्प लिया गया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग-अलग सहायता पंक्तियाँ बनाकर सेवा को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण बताया। आयोजकों ने सहयोगी दानदाताओं, रसोई टीम, सफाईकर्मियों तथा प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल रहा।
अंत में संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने यह संकल्प दोहराया कि सेवा ही सच्ची शिव-भक्ति है और आगे भी निरंतर निःशुल्क भोजन सेवा, मानवीय सहायता एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों को संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, एड. संतोष त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिंह, राजीव पाण्डेय, नीरज शर्मा, दयाशंकर, जालिम सिंह, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद मोनू सिंह, अरविन्द चौबे, पार्षद कमलेश सिंह, सतनाम सिंह, धनंजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, इंद्रमीत सिंह, योगेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, शुभम तिवारी, सुरेश बाजपेई, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, विकास पाण्डेय, मोनू कनौजिया, दिनेश पाण्डेय, नवलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह ठाकुर, सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे सेवा कार्यक्रम अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान
मोहनलालगंज में ‘सामाजिक जागरूकता विधानसभा सम्मेलन’ अन्याय के खिलाफ बुलंद हुई आवाज, हक के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान 