चाय वितरण का आज दूसरा दिन। भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने चाय वितरण से साधा आमजन का भरोसा मकर संक्रांति तक लगातार जारी रहेगा चाय का वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नव वर्ष कैलेंडर दिवस 2026 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मोतीझील क्षेत्र में चाय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर सेवा के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत किया। कड़ाके की ठंड में शुरू किया गया यह कार्यक्रम सीधे तौर पर आमजन से जुड़ाव और संवेदनशील राजनीति का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान जीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यह चाय वितरण कार्यक्रम 14 जनवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा, ताकि ठंड से जूझ रहे मजदूरों, राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे सेवा कार्यक्रम उसी सोच का विस्तार हैं। नव वर्ष पर उन्होंने जनता से भाजपा को मजबूत करने और राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील भी की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जीत प्रताप सिंह की सक्रियता और जनसरोकार उन्हें राजनीतिक रूप से मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, नव वर्ष पर शुरू हुआ यह अभियान आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने वाला संकेत भी माना जा रहा है।
इस मौके पर कमल तिवारी (पूर्व जिलामंत्री भाजपा), तरुण खन्ना (पूर्व मंडल अध्यक्ष), ओम द्विवेदी, अजय भदौरिया, शशि राज सिंह, सुरेश गुप्ता, आरव अग्निहोत्री, दिव्य पाण्डेय, रोहन अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 