पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह आज कानपुर, दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि “खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और एकता की भावना को भी सशक्त करता है।” उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और जनपद का नाम रोशन करें।
उन्होंने ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होनी चाहिए।
उन्होंने ने
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “फुटबॉल विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है। यह केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि टीम भावना, रणनीति और अनुशासन का अद्भुत संगम है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर में इस ऐतिहासिक खेल के आयोजन में भाग लेना सभी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायी और यादगार अनुभव रहेगा।
*प्रतियोगिता का आयोजन विवरण*
यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर, 2025 से 06 नवम्बर, 2025 तक ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित की जा रही है।
प्रदेश के सभी 18 मण्डलों की टीमें इसमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतिदिन लीग एवं नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 06 नवम्बर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।
*ये 18 मंडल कर रहे है प्रतिभाग*
1. आगरा मंडल
2. अलीगढ़ मंडल
3. प्रयागराज मंडल
4. आजमगढ़ मंडल
5. बरेली मंडल
6. बस्ती मंडल
7. चित्रकूट मंडल
8. देवीपाटन मंडल
9. अयोध्या मंडल
10. गोरखपुर मंडल
11. झाँसी मंडल
12. कानपुर मंडल
13. लखनऊ मंडल
14. मेरठ मंडल
15. मिर्जापुर मंडल
16. मुरादाबाद मंडल
17. वाराणसी मंडल
18. सहारनपुर मंडल
प्रतिदिन विभिन्न मण्डलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुश्री भानु प्रसाद, जिला फुटबॉल सघ से श्री अजीत सिंह, यू पी वॉलीबॉल संघ से श्री सुनील तिवारी ,ओलंपिक जिला संघ श्री राजत आदित्य दीक्षित , आई एम रोहतगी ,विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, प्रशिक्षक, कोच खिलाड़ीगण एवं अन्य संबंधित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, करीब एक हजार परिवार आंशिक रूप से प्रभावित राहत सामग्री का वितरण, प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा में शुरू कराया गया सोर्स रिडक्शन
समोसा फैक्ट्री में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू, कराया नष्ट, रेलवे की कैंटीनों-दुकानों में होती थी सप्लाई, 3200 कच्चे समोसे भी नष्ट; एक इकाई सील
जलभराव में फंसे 25 परिवारों के बचाव में उतरी एनडीआरएफ, भौती-पनका पुल बंद
शिव नगर-बदनी मार्ग से हटाया अतिक्रमण, जलभराव से निजात को बनेगी पुलिया, मंधना-बिठूर मार्ग पर राजस्व, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, नाली की सफाई शुरू
कानपुर में यू.पी. टेक्स-2026 का रोड शो, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश की अपार संभावनाएं, कानपुर को रेडीमेड होजरी और गारमेन्ट उद्योग का बड़ा हब बनाने पर जोर 